28.5 C
Bhopal
Friday, October 18, 2024

अक्षय कुमार की फिल्म “OMG 2” का टीजर हुआ रिलीज

Must read

मुंबई। अक्षय कुमार और परेश रावल स्टारर फिल्म ‘ओह माय गाॅड’ को दर्शकों का बेहतरीन रिस्पाॅन्स मिला था। साल 2012 में रिलीज हुई ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं अब फिल्म का दूसरा पार्ट ‘ओएमजी 2’ जल्द ही रिलीज होने वाला है। इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। कुछ समय पहले ही फिल्म के पोस्टर रिलीज किए गए थे, जिसे देख फैंस फिल्म रिलीज के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे। वहीं अब ओह माय गाॅड 2 का टीजर रिलीज कर दिया है। इस शानदार टीजर में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

 

रिलीज किए गए टीजर में अक्षय माथे पर भस्म, लंबी-लंबी जटाएं और गले में रुद्राक्ष की माला पहनकर भोलेनाथ के लुक में शानदार लग रहे हैं। उनका ये लुक परफेक्ट लग रहा है। फिल्म के टीजर रिलीज होने से ही सोशल मीडिया पर ये काफी वायरल हो रहा है। ओह माय गाॅड 2 का टीजर देख कहा जा सकता है कि फिल्म शानदार होने वाली है। इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार काफी लंबे समय के बाद हिट फिल्म दे सकते हैं। ओएमजी 2 फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म में रामायण के अरुण गोविल भी दिखाई देने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन अमित राय ने किया है। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

टीजर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी की वॉइस से होते है, जिसमें वे कहते हैं कि ईश्वर है या नहीं, इसका प्रमाण इंसान नास्तिक या आस्तिक होकर ही दे सकता है, पर भगवान अपने बनाए हुए बंदों में कभी भेद नहीं करता। इसके बाद ओएमजी के कुछ सीन्स दिखाए जाते हैं। इसके बाद अक्षय कुमार की एंट्री होती है, जिसमें डुबकी लगाते हुए नदी से बाहर निकलते हैं। फिर अक्षय की वॉइस में ये सुनाई देता है कि रख विश्वास तू है शिव का दास। टीजर में भगवान शिव का जलाभिषेक भी दिखाया गया है। बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ टीजर काफी दमदार लग रहा है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!