31.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

मौसम विभाग का अलर्ट, MP के इन जिले में बारिश के आसार

Must read

भोपाल। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ से लगे मध्यप्रदेश के जिलों में आज और कल बूंदाबांदी की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश में भी अगले 48 घंटे में बारिश होने के आसार हैं। UP में बारिश का असर MP में भी पड़ेगा। चढ़ता पारे पर ब्रेक लगेगा और मौसम में हल्की ठंडक घुल जाएगी। दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री तक लुढ़क सकता है। रात का पारा 10 डिग्री के आसपास बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि सर्द हवाओं की वजह से ठंड का जोर आगे भी रहेगा। अभी दो सप्ताह तक मौसम इसी तरह बना रहेगा।

 

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आज से एक और सिस्टम तैयार हो रहा है, लेकिन यह बेहद कमजोर है। इस कारण इसका ज्यादा असर नहीं होगा। अगर सिस्टम मजबूत होता है, तो तापमान बढ़ता है। अभी की स्थिति में दिन का तापमान नीचे आएगा। अभी दिन का पारा सामान्य से ऊपर चला गया है, लेकिन तेज हवाओं के कारण दिन में भी ठंडक बनी हुई है। रात का पारा चढ़ा है, लेकिन अब भी यह सामान्य से नीचे चल रहा है। इसी कारण रात में भी ठंडक बनी हुई है।

 

 

पचमढ़ी में भी पारा चढ़ा है। तीन दिन से यह 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे चल रहा था। बीती रात यह 7 डिग्री पर पहुंच गया। इंदौर और सागर में न्यूनतम पारा फरवरी में पहली बार 13 डिग्री के पार पहुंच गया। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री को पार कर चुका है। सिर्फ बैतूल, ग्वालियर, पचमढ़ी, रायसेन, खजुराहो, मंडला, नौगांव, रीवा और उमरिया में पारा 10 डिग्री के नीचे रहा।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!