Saturday, April 19, 2025

रोमांटिक हुईं आलिया भट्ट, लोगों के सामने कर दिया पति रणबीर कपूर को किस

मुंबई।बॉलीवुड के मोस्ट फेमस और क्यूट कपल रणबीर और आलिया ने हाल ही में 14 अप्रैल को पहली वेडिंग एनिवर्सरी मनाई है। आलिया ने अपनी एनिवर्सरी पर रणबीर के साथ अपनी कुछ अनदेखी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। वहीं अपने दिन को यादगार बनाने के लिए रणबीर और आलिया ने एक-दूसरे के साथ कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। शाम के समय दोनों को बाहर जाते देखा गया। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें कैप्चर भी किया, जिनके सामने ही आलिया ने कुछ ऐसा कर दिया कि उसका वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है। आलिया और रणबीर ने साल 2022 में 14 अप्रैल को शादी की थी।

शादी के कुछ महीनों बाद आलिया ने अपनी बेटी राहा को जन्म दिया। वहीं अब अपनी पहली एनिवर्सरी पर दोनों कपल को एक-दूसरे के साथ खूबसूरत पल बिताते हुए देखा गया। उन्हें देखते ही फैंस ने उन्हें घेर लिया। फैंस के साथ-साथ पैपराजी भी उन्हें कैप्चर करने के लिए खुद को रोक नहीं पाए। इस दौरान रणबीर और आलिया काफी खुश नजर आ रहे थे। उन्होंने पैपराजी को अच्छे से रिस्पाॅन्स किया। सोशल मीडिया पर कपल का वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर के करीब आते ही आलिया हंसने लगती हैं।

आलिया पैपराजी के सामने रणबीर को साइड हग करती हैं और किस कर देती हैं। इतना करते ही खुद आलिया और रणबीर शर्मा जाते हैं। इस वीडियो को देख फैंस उनकी क्यूटनेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आलिया रणबीर के इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!