All Out Electricity Cost: छोटी सी मशीन कर रही है जेब पर वार, जानिए कैसे बढ़ता है खर्च

All Out Electricity Cost: अक्सर देखा गया है कि लोग मच्छर भगाने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन जैसे All Out या Good Knight का इस्तेमाल तो करते हैं लेकिन उन्हें सॉकेट से हटाते नहीं हैं। उन्हें लगता है कि इतनी छोटी सी मशीन से क्या ही खर्च होगा। लेकिन अगर आप भी यही सोचते हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि यह आदत सालभर में आपकी जेब से सैकड़ों रुपये खींच सकती है।

मशीन में होता है हीटर जो लगातार करता है बिजली की खपत

इन मशीनों में एक छोटा हीटर लगा होता है जो अंदर रखे लिक्विड को गर्म करता है। यह गर्मी लिक्विड को गैस में बदल देती है जिससे मच्छर मरते हैं। लेकिन ये हीटर लगातार बिजली खपत करता है चाहे आप ध्यान दें या न दें। अगर आप मशीन को 24 घंटे प्लग में लगाए रखते हैं तो यह लगातार बिजली चूसता रहता है।

All Out Electricity Cost: अक्सर देखा गया है कि लोग मच्छर भगाने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन जैसे All Out या Good Knight का इस्तेमाल तो करते हैं लेकिन उन्हें सॉकेट से हटाते नहीं हैं। उन्हें लगता है कि इतनी छोटी सी मशीन से क्या ही खर्च होगा। लेकिन अगर आप भी यही सोचते हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि यह आदत सालभर में आपकी जेब से सैकड़ों रुपये खींच सकती है।

जानिए कितनी होती है बिजली की खपत

सामान्यतः ये डिवाइस 5 से 7 वॉट की बिजली खपत करती है। अगर आप इसे पूरे दिन ऑन रखते हैं तो यह रोजाना करीब 0.12 यूनिट बिजली खर्च करता है। इसका मतलब महीने में 3.6 यूनिट और सालभर में करीब 43.8 यूनिट की खपत होती है। यदि औसतन 1 यूनिट का रेट ₹5 मानें तो साल भर में यह मशीन ₹219 की बिजली खपत कर जाती है।

दो मशीनों से खर्च होगा दोगुना

अब सोचिए अगर आपके घर में दो या तीन ऐसी मशीनें हैं तो यह खर्च दोगुना या तीन गुना हो जाता है। यानी दो मशीनें साल में ₹438 और तीन मशीनें ₹657 तक का खर्च कर सकती हैं। ये आंकड़े चौंकाने वाले जरूर हैं लेकिन सच हैं। जो चीज़ हमें सस्ती और छोटी दिखती है वही धीरे-धीरे हमारी जेब ढीली कर देती है।

सावधानी से बच सकते हैं पैसे

इस आदत को बदलना बहुत आसान है। मशीन को तब ही चालू करें जब मच्छर ज्यादा हों और सोते समय इसे ऑन करें। सुबह उठकर प्लग निकालना न भूलें। इतनी सी सतर्कता से आप सालभर में ₹200 से ₹600 तक बचा सकते हैं और साथ ही बिजली की बर्बादी भी रोक सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!