भारत रत्न अटलजी का जन्मदिन को लेकर तीनों दिग्गज नेता एक साथ 

ग्वालियर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री एवं ग्वालियर के लाड़ले सपूत अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस “ग्वालियर गौरव दिवस” के रूप में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। अटल जी के जन्मदिवस 25 दिसम्बर को शहर के हृदय स्थल महाराज बाड़ा पर गौरव दिवस के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम होगा। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

 

 

इस अवसर पर अटल सम्मान एवं ग्वालियर गौरव सम्मान प्रदान किए जाएंगे। गौरव दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में विश्व विख्यात सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खां एवं उनके सुपुत्र अमान अली व अयान अली की प्रस्तुतितियां होगी। साथ ही अनुराधा पोडवाल एवं उनके साथ आ रहे सारेगामा फेम कलाकारों की प्रस्तुतितियां भी होगीं। इस अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी होगा। समारोह में विख्यात राष्ट्रीय कवि हरिओम पवार को अटल सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। साथ ही 5 विभिन्न विधाओं में ग्वालियर गौरव सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

 

ग्वालियर गौरव दिवस कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह के अलावा केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन व इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार एवं सभापति मनोज तोमर सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण भी शामिल होंगे।

 

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के प्रख्यात कवियों द्वारा काव्यपाठ किया जाएगा। कवि सम्मेलन में डॉ. हरिओम पवार मेरठ, विनीत चौहान अलवर, डॉ. प्रवीण शुक्ल दिल्ली, पूनम वर्मा मथुरा, दिनेश रघुवंशी फरीदाबाद, अंजुम रहबर भोपाल, दिनेश मिश्रा मुंबई, शशीकांत यादव देवास, मदनमोहन दानिश ग्वालियर एवं तेजनारायण बेचैन काव्यपाठ करेंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपील की है कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं ग्वालियर के लाड़ले सपूत भारत अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर को शाम 7.45 बजे ग्वालियर वासी अपने अपने घरों पर रोशनी करें और दीपक जलाएं। अटल जी का जन्मदिन ग्वालियर गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

 

 

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!