Almond Benefits: अगर बात सबसे हेल्दी ड्राई फ्रूट की हो तो बादाम सबसे ऊपर आता है। बादाम खाने से दिमाग तेज होता है और दिल भी मजबूत बनता है। इसे रोज़ाना की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। बादाम में फाइबर, हेल्दी फैट्स, और विटामिन्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यही वजह है कि इसे सुपरफूड माना जाता है।
शरीर के किन हिस्सों को फायदा पहुंचाता है बादाम
बादाम सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि सेहत में भी दमदार होता है। सबसे ज़्यादा फायदा यह दिमाग और दिल को देता है। इसे खाने से ब्रेन फंक्शन बेहतर होता है और याददाश्त भी तेज होती है। साथ ही यह खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाकर हार्ट को हेल्दी बनाता है। बादाम पेट को साफ रखने में मदद करता है और स्किन को ग्लोइंग बनाता है। शरीर में एनर्जी बढ़ाने के लिए भी यह बेहतरीन है।

कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं बादाम में
बादाम विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स और हेल्दी फैट्स भी भरपूर पाए जाते हैं। साथ ही इसमें कैल्शियम भी मौजूद होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। रोजाना बादाम खाने से दिमाग तेज होता है और सोचने समझने की शक्ति बेहतर होती है।
रोज़ कितने बादाम खाने चाहिए
बादाम की मात्रा व्यक्ति की उम्र और मौसम के अनुसार बदल सकती है। लेकिन एक सामान्य नियम के अनुसार 8 से 10 भीगे हुए बादाम रोजाना एक युवा के लिए फायदेमंद होते हैं। बच्चों को 3 से 4 भीगे बादाम रोज दिए जा सकते हैं। आप चाहें तो 30 से 50 ग्राम तक बादाम रोज खा सकते हैं। ध्यान रखें कि कच्चे बादाम की बजाय भीगे हुए बादाम खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।
कब और कैसे खाएं बादाम
बादाम को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाना सबसे अच्छा माना जाता है। इससे इसके पोषक तत्व शरीर को अच्छे से मिलते हैं और पाचन भी सही रहता है। अगर आप चाहें तो बादाम को शेक या स्मूदी में डालकर भी ले सकते हैं। लेकिन नमकीन या भुने हुए बादाम खाने से बचें क्योंकि उसमें नमक और तेल की मात्रा ज़्यादा हो सकती है।


