भुने चने के बेमिसाल फायदे, जानकार हो जायेंगे हैरान

इंदौर। भुने हुए चने बेहद पौष्टिक आहार माने जाते हैं। प्रोटीन से भरपूर ये चने एक स्वादिष्ट स्नैक का काम करते हैं। हर सुबह की शुरुआत भुने चने से करने के अदभुत फायदे हैं।

इसलिए हर सुबह एक मुट्ठी भुना चना खाने से आपको अपने स्वास्थ्य में कई प्रकार के फायदे देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं भुना चना खाने के बेमिसाल फायदे…

छोटा सा दिखने वाला ये सुपरफूड्स असल में न्यूट्रिएंट का पावरहाउस है। भुने चने में आयरन, कैल्शियम, फॉस्फेट, मैग्नीशियम, जिंक, पोटेशियम, थियामिन, विटामिन B6, फोलेट जैसे ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कि इसे एक जबरदस्त सुपरफूड बनाते हैं।

ब्लड शुगर कंट्रोल- लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के कारण भुना चना खाने से ब्लड शुगर लेवल संतुलित होता है और इसलिए ये खास डायबिटिक लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद फूड है।

 

ब्रेन हेल्थ होती है बेहतर- भुने चने में कोलिन पाया जाता है, जो कि ब्रेन फंक्शन को सपोर्ट करता है। गुड़ के साथ भुना चना खाने पर ब्रेन हेल्थ में और भी सुधार होता है।

 

वेट लॉस में मददगार- फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण भुना चना लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास दिलाता है। इससे अनावश्यक क्रेविंग नहीं होता है और वेट लॉस में मदद मिलती है।

 

हीमोग्लोबिन लेवल में सुधार- भुने चने में आयरन पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन के लेवल में सुधार लाता है।

हेल्दी स्किन- विटामिन सी से भरपूर भुना चना एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करता है और स्किन हेल्थ को बेहतर बनाता है।

बालों के लिए फायदेमंद- प्रोटीन का जबरदस्त स्रोत होने के कारण भुना चना बालों की ग्रोथ में मदद करता है और हेयरफॉल होने से बचाता है।

पाचन तंत्र सुधारे- भुना चना फाइबर से भरपूर होने के कारण पाचन तंत्र में सुधार लाता है। साथ ही कब्ज और अपच की समस्या से राहत दिलाता है। इसके छिलके लैक्सेटिव की तरह काम करते हैं।

आयरन की कमी दूर करे- 100 ग्राम भुने चने में 5.14 मिलीग्राम तक आयरन पाया जाता है। इसलिए हर सुबह एक मुट्ठी भुना चना खाने से आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है।

हार्ट हेल्थ को सपोर्ट- भुने चने में फॉस्फोरस, मैगनीज, फोलेट, पोटैशियम और कॉपर जैसे महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट पाए जाते हैं, जो दिल की बीमारियों से बचाव करते हैं। ये हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है, जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है।

क्रॉनिक बीमारियों से बचाव- भुने चने में ऐसे एंटी ऑक्सीडेंट, फाइबर और प्रोटीन पाए जाते हैं, जो लंबे समय तक चलने वाली बीमारियां जैसे हार्ट संबंधी रोग, कैंसर आदि से बचाव करते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!