Amazon Sale: वनप्लस नॉर्ड CE 5 की पहली सेल शुरू! जानिए कीमत, फीचर्स और डिस्काउंट ऑफर्स

Amazon Sale: वनप्लस ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 5 लॉन्च किया है और अब इसकी पहली सेल Amazon की Prime Day Sale में शुरू हो चुकी है। इस फोन की खरीद पर कंपनी ने शानदार ऑफर्स और छूट की घोषणा की है जिससे ग्राहक हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं।

कीमत और वेरिएंट: तीन स्टोरेज विकल्प और आकर्षक कलर ऑप्शन

OnePlus Nord CE 5 को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 है। वहीं 8GB RAM + 256GB वाला वेरिएंट ₹26,999 और 12GB RAM + 256GB वाला टॉप वेरिएंट ₹28,999 में उपलब्ध है। यह फोन Marble Mist, Black Infinity और Nexus Blue कलर में मिलता है।

Amazon Sale: वनप्लस नॉर्ड CE 5 की पहली सेल शुरू! जानिए कीमत, फीचर्स और डिस्काउंट ऑफर्स

जबरदस्त ऑफर: डिस्काउंट, EMI और एक्सचेंज बेनिफिट्स

Amazon की Prime Day Sale में इस फोन पर ₹2,250 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही नो-कॉस्ट EMI और आकर्षक एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। यह डील सीमित समय के लिए है और केवल Prime ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

दमदार फीचर्स: बड़ी बैटरी और सुपरफास्ट चार्जिंग

OnePlus Nord CE 5 में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में 7,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। यह फोन MediaTek Dimensity 8350 Apex प्रोसेसर पर चलता है और Android 15 आधारित OxygenOS 15 पर ऑपरेट होता है।

कैमरा और AI फीचर्स: फोटोग्राफी और कनेक्टिविटी का जबरदस्त कॉम्बो

फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस वाला ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा है। साथ ही इसमें Google Gemini आधारित AI फीचर्स, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ 5.4 और डुअल सिम सपोर्ट जैसे स्मार्ट कनेक्टिविटी विकल्प भी मिलते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!