Amla Benefits: अगर आप सोच रहे हैं कि आंवला खाना तो अच्छा है लेकिन कितना खाएं तो इसका सीधा सा जवाब है कि रोज एक से दो कच्चे आंवले खाना फायदेमंद होता है। अगर आप पहली बार शुरू कर रहे हैं तो एक आंवले से शुरू करें और धीरे-धीरे दो तक पहुंचें। वहीं अगर आप आंवले का जूस पीना चाहते हैं तो रोज 20 से 30 एमएल आंवला जूस पी सकते हैं। इससे आपके शरीर को पूरा फायदा मिलेगा और आप खुद फर्क महसूस करेंगे।
इम्यूनिटी मजबूत करेगा आंवला
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना बेहद जरूरी हो गया है और आंवला इसमें आपकी सबसे बड़ी मदद कर सकता है। आंवले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं। खासकर सर्दियों में आंवला खाना बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इससे जुकाम और खांसी जैसी समस्याएं दूर रहती हैं। अगर आपको बार-बार सर्दी लगती है तो रोज सुबह एक आंवला खाना शुरू कर दीजिए।

कब्ज से परेशान हैं या फिर पेट में गैस बनती है तो आंवला आपकी ये दोनों समस्याएं दूर कर सकता है। आंवला आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाता है और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है। इसके सेवन से पेट हल्का रहता है और एसिडिटी की दिक्कत भी नहीं होती। खाली पेट आंवले का जूस पीना पाचन क्रिया के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप चाहें तो आंवला चूर्ण या मुरब्बा भी खा सकते हैं।
दिल की सेहत का रखे ख्याल
आंवला सिर्फ पेट और इम्यूनिटी के लिए ही नहीं बल्कि दिल की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं और हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है। कई स्टडीज में पाया गया है कि जो लोग नियमित रूप से आंवला खाते हैं उनमें दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
डायबिटीज के मरीजों को अक्सर कहा जाता है कि वे आंवले का सेवन करें। आंवला शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए भी आंवला किसी वरदान से कम नहीं है। आंवला मेटाबॉलिज्म को तेज करता है जिससे फैट जल्दी बर्न होता है और वजन घटता है। अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में आंवला जरूर शामिल करें।


