Amla water: वज़न घटाना अब हुआ आसान, सुबह-सुबह पीजिए आंवला पानी और देखिए फर्क

Amla water: आंवला को आयुर्वेद में चमत्कारी औषधि कहा गया है। लेकिन सिर्फ आंवला ही नहीं बल्कि उसका पानी भी उतना ही फायदेमंद है। आंवला पानी में विटामिन C के साथ-साथ विटामिन A, B-कॉम्प्लेक्स, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट भी अच्छी मात्रा में होते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर को मजबूत बनाते हैं और इम्यून सिस्टम को भी बेहतर करते हैं। खास बात यह है कि इसे बनाना भी बेहद आसान है और इसे हर उम्र का व्यक्ति पी सकता है।

आंवला पानी कैसे बनाएं?

आंवला पानी बनाने के लिए सबसे पहले कुछ ताजे आंवले लें और उन्हें अच्छे से धो लें। इसके बाद उन्हें टुकड़ों में काट लें और एक बर्तन में पानी डालकर उबालें। जब पानी आधा रह जाए तो गैस बंद कर दें और उसे छान लें। अब इस पानी को ठंडा होने दें। बेहतर नतीजे पाने के लिए इसे रोज सुबह खाली पेट पिएं। नियमित सेवन से कुछ ही हफ्तों में आप खुद फर्क महसूस करेंगे।

Amla water: वज़न घटाना अब हुआ आसान, सुबह-सुबह पीजिए आंवला पानी और देखिए फर्क

इम्यूनिटी बढ़ाए और पेट को बनाए दुरुस्त

अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं या आपको सर्दी-खांसी जल्दी लग जाती है तो आंवला पानी आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। इसमें मौजूद विटामिन C शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है और रोगों से लड़ने की ताकत देता है। इसके अलावा यह पानी पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है और पेट की समस्याओं जैसे गैस, अपच और कब्ज को दूर करने में मदद करता है।

 वज़न घटाने और मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने में सहायक

वजन घटाना चाहते हैं लेकिन डाइट और एक्सरसाइज के बाद भी नतीजे नहीं मिल रहे? तो रोज़ सुबह एक गिलास आंवला पानी पीना शुरू कर दीजिए। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है जिससे कैलोरी जल्दी बर्न होती है। साथ ही यह शरीर में जमा ज़हरीले तत्वों को बाहर निकालता है जो मोटापे का बड़ा कारण बनते हैं।

डायबिटीज और दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद

आंवला पानी का सेवन डायबिटीज के रोगियों के लिए भी लाभकारी माना जाता है। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और पोटैशियम दिल को भी स्वस्थ रखते हैं। यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का खतरा कम करता है। लेकिन इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!