22 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

राहु व शुक्र से बन रहा क्रोध योग, ये 5 राशि वाले रहें अलर्ट

Must read

राशि। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक राहु और शुक्र की युति से क्रोध योग का निर्माण होता है। राहु ने 12 अप्रैल को वृषभ राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर किया था। लेकिन अब 23 मई को शुक्र ने भी मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर लिया है। मेष राशि में शुक्र और राहु के एक साथ होने से क्रोध योग बन रहा है। जिसके चलते लड़ाई झगड़े होंगे और कलह बढ़ेगा। तनाव का माहौल भी रहेगा साथ ही वाद-विवाद भी होंगे। इस क्रोध योग का असर इन 5 राशियों पर पड़ने वाला है जो कि इनके लिए नई-नई मुश्किलें खड़ी करेगा। आइए जाने किन 5 राशियों पर होगा इसका असर।

मेष – राहु और केतु की युति इन राशि के जातकों की मुश्किलें और भी बढ़ा सकती है। इन राशि वालों के स्वभाव में क्रोध की वृद्धि होगी। साथ ही करीबी लोगों के साथ बहस होने की कारण रिश्ते खराब होने की भी संभावना है। पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है और रिश्ते में दरार भी आ सकती है।

वृषभ – राहु शुक्र की युति का यह अशुभ योग वृषभ राशि के द्वितीय भाव में बनेगा। जिसका असर इनके रिश्तों पर भी दिखेगा। आपकी छवि खराब होने की भी संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है। धन का अभाव भी होगा।

सिंह – सिंह राशि वालों के पंचम भाव में यह क्रोध योग बनेगा। जिसका असर इनकी लव लाइफ पर भी देखने को मिलेगा। पार्टनर के साथ किसी भी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। अपनी वाणी पर काबू रखें वरना इन राशि वालों को ज्यादा नुकसान हो सकता है।

तुला – तुला राशि के जातकों के सप्तम भाव में क्रोध योग का निर्माण हो रहा है। जिसका असर इनके दांपत्य जीवन पर देखने को मिलेगा। शादी-शुदा लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है। रिश्ते में तनाव पैदा होगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ने की संभावना है।

कुंभ – कुंभ राशि वालो के एकादश भाव में राहु और शुक्र की युति क्रोध योग बनाएगी। इस दौरान इनकी इच्छाएं बढ़ सकती है। जीवन में कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। काम से मन उचट जाएगा। रिश्तेदारों के साथ अनबन होने की संभावना है ।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!