परिवार से नाराज होकर भागा 11वीं का छात्र

भिंड। भिंड में 11वीं का छात्र परिवार वालों से नाराज होकर घर से भाग गया। वो भिंड से सीधा अमृतसर पहुंचा। यहां गुरुद्वारे में पहुंचकर उसे परिवार की याद आई। गुरुद्वार से अनजान युवक के फोन से घर पर बातचीत की और बोला-मुझे ले जाओ। परिवार के सदस्य अमृतसर जाने के लिए रवाना हो गए।

 

पुलिस ने मिली जानकारी के मुताबिक जयकुमार निवासी पुरानी गल्ला मंडी में रहने वाले है। उनका 16 वर्षीय बेटा 11वीं का छात्र है। जयकुमार का परिवार 21 तारीख को अपने नाते रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए शाम के समय गया था। जब परिवार के सदस्य देर रात लौटकर आए तो उन्हें बेटा घर पर नहीं मिला। इसके बाद 22 फरवरी को उन्होंने नाते रिश्तेदारों के साथ तलाश की। जब कही नहीं मिला तो पुलिस थाने कोतवाली में पहुंचकर 23 फरवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

 

इधर घर से भाग का जयकुमार का बेटा सीधे अमृतसर पहुंंचा। यहां वो अमृतसर के गुरुद्वारे में था। उसे परिवार की याद आई तो किसी सेवादार के फोन से घर के नंबर पर फोन किया और उसने परिवार वालों से बातचीत की है। जयकुमार का कहना है कि बेटा अमृतसर में है। उस लेने के लिए हम लोग रवाना हो चुके हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!