ससुराल से लौट रहे आर्मी जवान की सड़क हादसे में हुई मौत

मंडल। अपनी ससुराल से घर जाते समय सीमा सशस्त्र के एक जवान की एक्सीडेंट में मौत हो गई। जवान की बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक पलट गई। जवान हैल्मेट नहीं पहना था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

 

मामला निवास थाना क्षेत्र के गांव बिसोरा का है। लखन सिंह परस्ते पिता सदानंद परस्ते निवासी ग्राम दलका बांधा थाना शहपुरा, डिंडोरी (34) सोमवार शाम को अपनी ससुराल ग्राम हरिसिगौरी से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान निवास से लगभग 8 किमी दूर गांव बिसोरा में पेट्रोल पंप के नजदीक धान लेकर आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक पलट गई, जिससे लखन के सिर में गंभीर चोट लग गई। लखन अगर हैल्मेट पहना होता, तो शायद उसकी जान बच सकती थी। आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी 108 व 100 डॉयल को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निवास स्वास्थ्य केंद्र ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!