शिवराज को अपशब्द कहने वाला गिरफ्तार

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपशब्द कहने वाले सेवादल के नेता चंद्रशेखर पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया। बताया जा रहा है कि वह शहर से भागने की तैयारी में थे लेकिन शुक्रवार रात में ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

 

शुक्रवार को इंदौर के सत्य सांई चौराहे पर कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन किया। इसमें सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल ने मंच से सीएम को लालची बोला और अपशब्द कहे। यह सुनते ही धरने में मौजूद कांग्रेसी भी घबरा गए। उन्होंने पटेल को तुरंत वहां से भगा दिया। इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर आया और भाजपा नेताओं ने जमकर आपत्ति दर्ज की। इसके बाद पटेल पर विजय नगर थाने में केस दर्ज हुआ।

 

भाजपाईयों ने शुक्रवार शाम को ही इसके खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए पटेल को देर रात पकड़ लिया।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!