22 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

अरुण यादव बोले- सभी सिंधिया विधायक वापस आएंगे, अकेले रह जाएंगे सिंधिया

Must read

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले नेताओं की दलबदल जारी है। ऐसे मे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उनके संपर्क में बीजेपी के सैकड़ों विधायक हैं। जिनकी कांग्रेस  में वापसी हो सकती है। उन्होंने कहा सभी सिंधिया विधायक वापस आएंगे। जिसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया केवल अकेले रहे जाएंगे।

बीजेपी चाहे विधायक हों या कोर कमेटी के लोक सभी नेताओं की कांग्रेस में वापसी होगी। बीजेपी में सिर्फ सिंधिया रहेंगे बाकी सभी की घर वापसी होगी। सभी नेता हमारे, कमलनाथ दिग्विजय के संपर्क में हैं। सभी का उस पार्टी में दम घुट रहा है। ये बात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने मीडिया से कही।

विधानसभा 2023 के पहले अरुण यादव का ये बड़ा बयान माना जा रहा है। क्योंकि अरुण यादव जिम्मेदार नेता हैं। ऐसे में उनका ये बयान बड़ी हलचल पैदा करने वाला होता है। उन्होंने कहा जो भी सिंधिया के साथ गए हैं उन सभी की पार्टी में वापसी हो सकती हैं। ये बीजेपी का नींद उड़ाने वाला बयान माना जा रहा है। क्योंकि आज सिंधिया के समर्थक बैजनाथ यादव की वापसी हुई है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!