Saturday, April 19, 2025

ऑटो चालक व उसके साथियों ने महिला से किया दुष्कर्म 

ग्वालियर। ग्वालियर के झांसी रोड़ इलाके के पिपरोली गांव में ऑटो चालक ने एक महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया। महिला ने जब विरोध किया तब ऑटो चालक व उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। महिला की चीख सुनकर ग्रामीणों ने तड़के लगभग 3.30 बजे पुलिस को सूचना दी, तब पुलिस के गश्ती दल ने मौके पर पहुंचकर महिला को छुड़ाया और थाने लेकर आए। हंगामा होने पर आरोपी महिला को छोड़कर भाग गए। महिला ऑटो में स्टेशन से गोल पहाड़िया जाने के लिए बैठी थी लेकिन चालक उसे अपने साथियों के साथ पिपरोली ले गया। पुलिस ने महिला की रिपोेर्ट पर ऑटो चालक व उसके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया

 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को तड़के पिपरोली गांव के ग्रामीणों ने फोन पर एक महिला के साथ ऑटो में कुछ युवकों द्वारा मारपीट किए जाने की सूचना दी थी। सूचना की तस्दीक के लिए तत्काल गश्ती दल को मौके पर भेजा गया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तब एक महिला रोती हुई मिली और उसके शरीर पर चोटों के भी निशान थे। पुलिस महिला को थाने लेकर पहुंची और पूछताछ की। महिला ने पुलिस को बताया कि वह महाराष्ट्र की रहने वाली है और वर्तमान में यहां गोल पहाड़िया पर रहती है। बीती रात लगभग 9.30 बजे वह स्टेशन से गोल पहाडिया जाने के लिए ऑटो में बैठी थी। ऑटो चालक जबरन उसे शिवपुरी लिंक रोड़ पर ले गया। उसके दो साथी भी उसके साथ आ गए। आरोपी उसे ग्रामीण क्षेत्र में ले गए। वहां पर एक खेत में बने मकान में उसके साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। उसके साथियोें ने भी कोशिश लेकिन उसने विरोध किया तब उसकी मारपीट की। पिटाई के कारण वह चीखी तब ग्रामीण वहां पहंुच गए, फिर पुलिस। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में अरविंद सेंगर, संजू जाटव व रामवीर जाटव शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!