G-LDSFEPM48Y

सैलून पर काम करने वाली यवती से ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म

ग्वालियर। ग्वालियर में एक ऑटो चालक ने सैलून पर जॉब करने वाली युवती से पहले दोस्ती की फिर उसके घर आने जाने लगा। इस बीच प्यार का इजहार भी किया। एक दिन जब युवती अकेली थी तो उसके घर पहुंचकर दुष्कर्म कर दिया। घटना गिरवाई में पपड़ी फैक्ट्री के पास की है। वारदात के बाद आरोपी बदनाम करने की धमकी देकर उसका शोषण करने लगा। शोषण से परेशान युवती थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

गिरवाई के पपड़ी फैक्ट्री के पास रहने वाली 18 वर्षीय काजल (बदला हुआ नाम) एक सैलून पर जॉब करती है। सैलून से आते-जाते समय उसकी मुलाकात राजा खान निवासी मामा का बाजार से हुई। राजा खान ऑटो चलाता है और अक्सर वह उसके ऑटो से आती-जाती थी, इसी बीच उनके मध्य दोस्ती हो गई। अक्सर राजा उसके घर भी आने लगा। अभी कुछ दिन पहले राजा उससे मिलने के लिए उसके घर आया तो वह घर पर अकेली थी। उसे अकेला देखकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

 

 

इसके बाद धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह उसे जान से खत्मकर देगा और बदनाम कर देगा। इसके बाद भी आरोपी उसका शोषण करता रहा। उसके शोषण से परेशान होकर उसने उससे बात करना बंद कर दिया तो आरोपी उसे कॉल कर परेशान करने लगा। उससे परेशान होकर पीड़ित युवती थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार बात दे गिरवाई थाना प्रभारी रघुवीर मीणा ने बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!