बैंक असिस्टेंट सुसाइड मामले में AVP का बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

इंदौर। दो दिन पूर्व शहर के लसुडिया इलाके में बैंक ऑफ न्यूयॉर्क की असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के आत्म हत्या मामले में आरोपी बॉय फ्रेंड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना के दो दिन पहले महिला का पार्टनर से विवाद हुआ था। दोनों दो साल से लिव इन में रह रहे था। घटना के बाद मृतिका के पिता का कहना था कि उसे नौकरी ज्वाइन करने पुणे जाना था जिस बात पर दोनों का विवाद हुआ था। घटना में आरोपी बॉय फ्रेंड को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में गिरफ्तार किया है

जानकारी के अनुसार बात दे थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल ने बताया कि 23 फरवरी को देर रात शगुन सचदेवा (35) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शगुन मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली थीं। वह इंदौर के अक्षय भाटिया (32 वर्ष) के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थीं। दो दिन पूर्व शगुन और अक्षय के बीच पुणे चलने की बात पर विवाद हुआ था। इससे नाराज होकर अक्षय घर से बाहर चला गया था। वह बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 2 बजे लौटा तो शगुन ने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर हो जाने पर अक्षत ने गार्ड को बुलाकर गेट तुड़वाया। तब अंदर शगुन का शव फंदे पर लटक रहा था।

पुलिस को दिए बयानों में अक्षय ने बताया कि वह वर्तमान में कोई कार्य नहीं करता है, लेकिन लंबे समय से खुद का बिजनेस सेटल करने के लिए प्रयासरत है। वहीं शगुन उसे पुणे ले जाना चाहती थी। जिस बात से वह नाराज था। उसका कहना था कि वह अपने माता-पिता को छोड़कर कहीं नहीं जाएगा। इस बात को लेकर कई बार विवाद की स्थिति बनती थी।

अक्षय के पिता गुड़गांव की बैंक में थे। वहीं अक्षय की शगुन से पहचान हुई। चूंकि दोनों तलाकशुदा थे और दोनों को बच्चे नहीं थे इसलिए दोस्ती बढ़ गई। इसके बाद 2019 से वे लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। चूंकि महिला बैंक ऑफ न्यूयॉर्क की पुणे ब्रांच में थी, इस वजह से वह इंदौर आती-जाती रहती थी। शगुन 1 मार्च को पुणे जाकर जॉइन करन वाली थी। इसलिए उसने अक्षय से 5 हजार रुपए मांगे थे। अक्षय ने नहीं दिये तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!