Beetroot: सेहतमंद समझकर खा रहे हैं चुकंदर? हड्डियों में कमजोरी और लीवर में सूजन, चुपके से कर सकता है बीटरूट हमला!

Beetroot: अगर आप बीटरूट यानी चुकंदर का सेवन सही मात्रा में और सही तरीके से करते हैं तो यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह खून की कमी को दूर करने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक में मदद करता है। लेकिन जब यही चुकंदर जरूरत से ज्यादा मात्रा में खाया जाता है तो फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए जरूरी है कि इसे संतुलित मात्रा में ही खाएं।

गुर्दों में पथरी का खतरा बढ़ सकता है

चुकंदर में ऑक्सलेट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। यह वही तत्व है जो शरीर में जाकर कैल्शियम के साथ मिलकर कैल्शियम ऑक्सलेट बना देता है और यही आगे चलकर किडनी स्टोन का कारण बन सकता है। अगर आपको पहले से ही किडनी स्टोन की शिकायत है या कभी रही है तो चुकंदर या चुकंदर के रस का सेवन डॉक्टर से पूछे बिना बिल्कुल न करें।

Beetroot: सेहतमंद समझकर खा रहे हैं चुकंदर? हड्डियों में कमजोरी और लीवर में सूजन, चुपके से कर सकता है बीटरूट हमला!

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि चुकंदर में ऐसे तत्व होते हैं जो अगर ज्यादा मात्रा में शरीर में चले जाएं तो पाचन तंत्र पर बुरा असर डाल सकते हैं। इससे पेट में मरोड़, गैस और अपच जैसी परेशानियां हो सकती हैं। कुछ लोगों को दस्त और सूजन की भी शिकायत हो सकती है। इसलिए चुकंदर का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए ताकि पेट की सेहत ठीक बनी रहे।

जिगर यानी लिवर को भी हो सकता है नुकसान

स्टडीज में यह बात सामने आई है कि अगर कोई व्यक्ति लगातार बहुत ज्यादा मात्रा में चुकंदर खाता है तो इससे उसकी लिवर हेल्थ पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है। चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट्स और अन्य रसायन अगर अत्यधिक मात्रा में शरीर में जमा हो जाएं तो लिवर की कार्यक्षमता को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे लिवर की सूजन और कार्य में बाधा जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

बहुत अधिक मात्रा में चुकंदर खाने से हड्डियों पर भी बुरा असर पड़ सकता है। दरअसल चुकंदर में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बाधित करते हैं। इससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और लंबे समय तक ऐसा करने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए भले ही चुकंदर हेल्दी फूड है, लेकिन संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!