भागलपुर फ्लाईओवर बना मुसीबत 100 मीटर के लिए 2 किलोमीटर का चक्कर

Bihar समाचार दक्षिणी भागलपुर में भोलानाथ फ्लाईओवर का धीमा निर्माण लोगों को बहुत परेशानी में डाल रहा है हालाँकि लोगों को सिर्फ 100 मीटर की दूरी तय करने के लिए दो किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। वहीं गंदगी और जलजमाव ने आसपास के लोगों की जिंगी और भी मुश्किल बना दी है

भोलानाथ फ्लाईओवर का निर्माण पिछले करीब दो वर्षों से चल रहा है लेकिन इस प्रक्रिया की धीमी गति ने स्थानीय लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। रेलवे पुल के नीचे नाले का गंदा पानी लगातार जमा होने से आसपास की सड़कें जलमग्न हो गई हैं निर्माण के कारण रेलवे लाइन के पास 3 फीट तक पानी जम गया है वहीं भोलानाथ पुल के आसपास की सड़क की हालत और भी खराब हो गई है

स्थिति यह है कि मुंदचक शीतला स्थान मिरजानहाट के लोगों को हर दिन इसी पानी से गुजरना पड़ता है। इसके अलावा मायागंज हुसैनाबाद हबीबपुर कचहरी और तिलकामांझी के लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है बदबूदार और गंदे पानी के बीच से बाइक सवार अपनी जान जोखिम में डालते हैं

स्थानीय लोगों का कहना है कि अब बाजार और अन्य आवश्यक स्थानों तक पहुंचने के लिए लंबे चक्कर लगाना पड़ता है। इसके बावजूद इससे कोई राहत नहीं मिलती क्योंकि अन्य विकल्पों की हालत बहुत बुरी है

जलजमाव के कारण क्षेत्र में संक्रमण और दुर्गंध का खतरा बढ़ा है। लोग बीमारी फैलने का भय मान रहे हैं। वहीं पानी और कीचड़ के कारण हर दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थिति बहुत खराब हो गई है। सड़कें खराब हैं और नाले में पानी है

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!