भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, BJP कार्यलय में कार्यक्रम के दौरान बेहोश हुई

भोपाल :- लॉकडाउन के दौरान अस्पताल में भर्ती रही भोपाल-सीहोर की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर मंगलवार अचानक बेहोश होकर बीजेपी कार्यालय गिर गई। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंची थी।

भोपाल-सीहोर सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर – साध्वी की अचानक तबीतय बिगड़ गई औऱ वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद उन्हें बाहर लाया गया और पानी पिलाया गया। वे भाजपा कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंची थी। इस दौरान वहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर साध्वी की तबीयत खराब चल रही है। कुछ समय तक वे दिल्ली के अस्पताल में भी भर्ती रहीं थी। अभी तक उनके ऑफिस द्वारा स्पष्ट नहीं किया गया है कि उन्हें क्या समस्या है लेकिन उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है यह स्पष्ट दिखाई देता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!