लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में लखनऊ जाने वाले सभी नेता. मंत्री संक्रमित

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: July 30, 2020
all-infected-in-lalji-tandon-funeral-MP-SAMACHAR
भोपाल :- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में लखनऊ जाने वाले सभी नेता और मंत्री भी संक्रमित मिले हैं। इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। इन तीनों का इलाज कोविड सेंटर चिरायु अस्पताल में चल रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की पहली और दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन अब तीसरे टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह आखिरी बार प्रदेश भाजपा कार्यालय में मांधाता से विधायक नारायण पटेल को पार्टी में शामिल कराने के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित थे। यहां पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन भी किया गया था। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जुलाई में लगातार प्रदेश भाजपा दफ्तर से वर्चुअल रैलियां करते रहे हैं। इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान के साथ लखनऊ से जाने से पहले ग्वालियर और इंदौर के दौरे पर भी पहुंचे थे।