पूर्व CM कमलनाथ को बड़ा झटका, कांग्रेस का एक और विधायक BJP में शामिल

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: July 12, 2020
पूर्व CM Kamalnath को बड़ा झटका, Congres का एक और विधायक BJP में शामिल

भोपाल :- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के व्यवहार से नाराज होकर ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित 22 विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके थे। आज 23वें विधायक ने भी कमलनाथ का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के बड़ा मलहरा से विधायक प्रद्युमन सिंह लोधी को मिठाई खिलाकर भारतीय जनता पार्टी में उनका स्वागत किया हैं। 

पूर्व CM Kamalnath को बड़ा झटका, Congres का एक और विधायक BJP में शामिल

मध्य प्रदेश की बड़ा मलहरा विधानसभा सीट से विधायक प्रद्युमन सिंह लोधी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इससे पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं गांधी परिवार के नजदीकी ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं 22 विधायकों ने कमलनाथ के व्यवहार से नाराज होकर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके कारण कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

सूत्रों की माने तो बीजेपी के दावे के अनुसार एक दर्जन विधायक अभी भी भाजपा के संपर्क में हैं, अब यह देखना होगा आखिर ऐसा कब तक चलता रहेगा।