सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव, अब ये हैं नए दाम

Author Picture
By Desk Input Published On: March 11, 2025
gold

भोपाल। सोना-चांदी खरीदने से पहले आज के रेट्स के बारे में जानकारी होना जरूरी है। यदि आप सोना खरीदने या निवेश करने का सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। आज यानी 11 मार्च को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने का रेट 8,130 रुपये और 1 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 8,537 रुपये है।

भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने के रेट भोपाल में कल यानी सोमवार को 22 कैरेट सोना 81,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 85,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बेचा गया था। जबकि आज, 11 मार्च, मंगलवार को सोने के रेट में हल्की बढ़ोतरी हुई है। 22 कैरेट सोना अब 81,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 85,370 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल में चांदी के रेट चांदी के भाव में आज कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। बैंकबाजार डॉट कॉम के अनुसार, सोमवार को चांदी का भाव 1,08,000 रुपये प्रति किलो था, और आज मंगलवार को भी यह वही भाव है।

सोने की शुद्धता कैसे पहचानें सोने की शुद्धता की पहचान अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा जारी किए गए हॉल मार्क से की जाती है। 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 अंकित होते हैं। आमतौर पर 22 कैरेट सोने का प्रयोग होता है, लेकिन कुछ लोग 18 कैरेट भी पसंद करते हैं। ध्यान दें कि सोने का कैरेट 24 से अधिक नहीं हो सकता, और कैरेट जितना अधिक होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर 24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी और जिंक मिलाकर आभूषण बनाए जाते हैं। हालांकि, 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इसे आभूषण के रूप में नहीं बनाया जा सकता। इसलिए, ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल करते हैं।