होली से पहले सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, यह हैं नई कीमतें

Author Picture
By Desk Input Published On: March 12, 2025
gold and silver

भोपाल। सोना-चांदी खरीदने से पहले आपको वर्तमान कीमतों के बारे में जानकारी रखना जरूरी है। यदि आप सोना खरीदने या उसमें निवेश करने का विचार कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। आज यानी 12 मार्च को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव 8,110 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 8,516 रुपये प्रति ग्राम है।

भोपाल में सोने की कीमतें

कल यानी मंगलवार को, भोपाल में 22 कैरेट सोना 81,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 85,370 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, आज यानी बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई है। अब 22 कैरेट सोना 81,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 85,160 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

भोपाल में चांदी की कीमतदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को भोपाल में चांदी 1,08,000 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, जबकि आज बुधवार को इसकी कीमत घटकर 1,07,000 रुपये प्रति किलो हो गई है।

सोने की शुद्धता कैसे पहचानें

सोने की शुद्धता पहचानने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषणों पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। अधिकांश सोना 22 कैरेट में मिलता है, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी उपयोग करते हैं। याद रखें कि सोने की शुद्धता जितनी अधिक होगी, वह उतना ही महंगा होता है।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी, या जिंक मिलाकर गहने तैयार किए जाते हैं। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इससे गहने बनाना संभव नहीं होता, इसलिए अधिकांश दुकानदार 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

यह भी पढ़िए : इन राशियों के जीवन में आज के दिन आएंगी खुशियां, जानें कैसे मिलेगा लाभ