बीजेपी ने 18 जिला अध्यक्षों का किया ऐलान, भोपाल की जिम्मेदारी किसे मिली

Author Picture
By Desk Input Published On: January 14, 2025

भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी ने 18 जिलों के लिए नए जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। सोमवार रात जारी सूची में भोपाल नगर से रविंद्र यति और भोपाल ग्रामीण से तीरथ सिंह मीणा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा नीमच से वंदना खंडेलवाल, देवास से राय सिंह सेंधव और रतलाम से प्रदीप उपाध्याय को यह जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, जिला अध्यक्षों के नाम तय करने में वरिष्ठ नेताओं के बीच सहमति बनने में देरी हुई। इसके चलते घोषणा में समय लगा। अंततः केंद्रीय नेतृत्व ने पैनल के आधार पर नाम तय किए। अब प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद जिला अध्यक्षों के नाम घोषित किए जा रहे हैं।

घोषित जिला अध्यक्षों की सूची
| शहर | जिला अध्यक्ष |
|————-|———|
| भोपाल नगर | रविंद्र यति |
| भोपाल ग्रामीण | तीरथ सिंह मीणा |
| देवास | रायसिंह सेंधव |
| खंडवा | राजपाल सिंह तोमर |
| मैहर | कमलेश सुहाने |
| श्योपुर | शशांक भूषण |
| अशोकनगर | आलोक तिवारी |
| नीमच | वंदना खंडेलवाल |
| उज्जैन ग्रामीण | राजेश धाकड़ |
| रतलाम | प्रदीप उपाध्याय |
| पन्ना | बृजेंद्र मिश्रा |
| शिवपुरी | जसमंत जाटव |
| बुरहानपुर | मनोज माने |
| छतरपुर | चंद्रभान गौतम |
| गुना | धर्मेंद्र सिकरवार |
| हरदा | राजेश वर्मा |
| मउगंज | डॉ. राजेंद्र मिश्रा |
| जबलपुर ग्रामीण | राजकुमार पटेल |

इससे पहले, रविवार को उज्जैन नगर से संजय अग्रवाल और विदिशा जिले से महाराज सिंह दागी को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया था। संगठन चुनाव प्रक्रिया के तहत जिला अध्यक्षों के चयन 31 दिसंबर तक पूरे किए जाने थे, लेकिन सहमति में देरी के कारण यह प्रक्रिया लंबी खिंच गई। अब सभी जिला अध्यक्षों के नाम घोषित किए जा रहे हैं।