विभागों का वितरण नहीं होने से केबिनेट स्थगित, कई मुद्दों पर मंजूरी का मामला अटका

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: July 7, 2020
Cabinet postponed due to distribution of departments, clearance issues stalled on many issues

भोपाल :- मध्यप्रदेश में 5 दिन पहले शपथ लिए 28 कैबिनेट व राज्य मंत्रियों में विभाग बंटवारे का मामला अब और उलझ गया है। इस वजह से मंगलवार को होने वाली बहुप्रतिक्षित कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी गई है। मुख्य सचिव कार्यालय ने सोमवार को देर शाम अपरिहार्य कारणों से बैठक स्थगित करने की सूचना जारी की है।

इससे पहले सुबह 11 बजे बैठक रखे जाने की सूचना जारी की गई थी। कैबिनेट में 20 जुलाई से होने वाले 5 दिवसीय विधानसभा के मानसून सत्र में वार्षिक बजट को पारित कराना था। इसके अलावा करीब एक दर्जन मुद्दों को भी मंजूरी दिया जाना था, परंतु बैठक स्थगित होने से सभी मुद्दों पर मंजूरी का मामला फिलहाल अटक गया है।

बता दें कि विभागों के बंटबारे को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच भी राजनीति गरमाई हुई है, कांग्रेस नेता गोविंद सिंह ने भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर आरोप लगाते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान से अनुरोध किया था कि वे “सिंधिया खेमे” से किसी को भी राजस्व विभाग न दें, क्योंकि महाराज को उनके ट्रस्ट को आवंटित होने वाली सरकारी जमीन मिल सकती है।