CBI का अलर्ट, जालसाजों के गिरोह द्वारा COVID-19 के उपकरणों पर ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर की जा रहीं हैं ठगी

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: June 16, 2020

भोपाल :- मध्यप्रदेश में सीबीआई ने कोविड-19 से जुड़े अस्पतालों एवं संगठनों को अलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा हैं कि वे पीपीई किट एवं अन्य उपकरण की ऑनलाइन खरीदी में सावधानी रखें। जालसाजों के गिरोह द्वारा ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ठगी की जा रही है। सीबीआई ने यह अलर्ट इंटरपोल से मिले इनपुट के आधार पर जारी किया है।

इसके साथ ही एक अन्य अलर्ट में सीबीआई का कहना है कि यह गिरोह मेथनॉल से सैनिटाइजर बना रहा है, जो कि जहरीला होता है। अन्य देशों में ऐसे उदाहरण सामने आए हैं, जहां हैंड सैनिटाइजर की भारी मांग के कारण नकली हैंड सैनिटाइजर का उत्पादन करने के लिए मेथनॉल का उपयोग किया जा रहा है। मेथनॉल मनुष्यों के लिए अत्यधिक जहरीला और खतरनाक हो सकता है।