जापान में भी चला CM मोहन यादव का जादू, ऐसे जीते दिल

Author Picture
By Desk Input Published On: January 31, 2025

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव न केवल देश और प्रदेश की जनता का दिल जीत रहे हैं, बल्कि अब जापान में भी अपनी सरल और आकर्षक शख्सियत से लोगों का मन मोह रहे हैं। इसकी झलक जापान के ओसाका शहर में देखने को मिली, जहां उनकी विदाई खास अंदाज में हुई।

जापान में मिला गर्मजोशी भरा सम्मान
31 जनवरी को जापान यात्रा के चौथे दिन जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इम्पीरियल होटल से चेक-आउट कर रहे थे, तो होटल के पूरे मैनेजमेंट और स्टाफ ने उनका भावनात्मक रूप से स्वागत किया। उनकी विदाई के दौरान होटल स्टाफ ने तालियों के साथ सम्मान जताया और उनके साथ यादगार तस्वीरें खिंचवाईं।

जापानी अंदाज में विदाई
होटल के कर्मचारी तब तक मुख्य द्वार पर खड़े रहे, जब तक सीएम यादव का काफिला रवाना नहीं हो गया। वे जापानी भाषा और शैली में उन्हें विदाई दे रहे थे। होटल प्रबंधन ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जैसा सरल और सौम्य व्यक्तित्व बहुत कम देखने को मिलता है। उन्होंने कभी वीआईपी होने का एहसास नहीं कराया और हमेशा आम इंसान की तरह व्यवहार किया।

उद्योगपतियों और अधिकारियों से अहम बैठकें
अपनी यात्रा के चौथे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कई महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे। वे गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट (G2G) और बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) मीटिंग्स में हिस्सा लेंगे, जहां जापानी अधिकारियों और उद्योगपतियों के साथ मध्य प्रदेश में निवेश और टेक्नोलॉजी सहयोग को लेकर चर्चा होगी।

पर्यटन और सांस्कृतिक साझेदारी पर फोकस
इसके बाद मुख्यमंत्री क्योटो में सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगे। इस दौरान मध्य प्रदेश और जापान के बीच पर्यटन और सांस्कृतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा होगी। वे व्यापारिक प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों से भी मुलाकात करेंगे, जहां आईटी, मैन्युफैक्चरिंग और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में संभावनाओं पर बात होगी।

यात्रा के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री डॉ. यादव शिंकांसेन ट्रेन से टोक्यो के लिए रवाना होंगे, जहां उनकी कुछ और उच्चस्तरीय मुलाकातें प्रस्तावित हैं। इस यात्रा का उद्देश्य मध्य प्रदेश और जापान के बीच औद्योगिक, तकनीकी और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत बनाना है।