CM नें ट्वीट कर कहा , ‘हाथ’ पूरी तरह से ‘सैनिटाइज’ से साफ’ कर देना है 

Author Picture
By Sharma Published On: September 26, 2020
CM

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावों को लेकर ट्वीट करते हुए ‘हाथ’ को ‘साफ’ करने की बात कही है। इस ट्वीट के जरिए सीएम शिवराज ने बिना नाम लिए कांग्रेस पर निशाना साधा है। ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि मेरे प्रिय दोस्तों, मध्य प्रदेश, बिहार, कर्नाटक सहित देश भर में कई जगह चुनाव होने वाले है। हमें कोरोना काल को देखते हुए चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का पूरा ध्यान रखना है। ‘हाथ’ पूरी तरह ‘सैनिटाइज’ कर ‘साफ’ कर देना है। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बिहार चुनाव की तारीखों की घोषणा की है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 29 सितंबर की मीटिंग में फैसला लिया जा सकता है।