कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने कल दिया था त्याग पत्र,  सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कुछ यू बोले 

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: July 12, 2020
कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने कल दिया था त्याग पत्र,  सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कुछ यू बोले 

भोपाल :- भोपाल भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने कहा कि कल मैंने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष जाकर अपना त्यागपत्र दिया, क्योंकि मेरे लिए पद नहीं सेवा महत्वपूर्ण है। 

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहाई और विकास का पर्याय बन चुके हैं। मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ऋणी हॅू जिन्होने मेरे विधानसभा क्षेत्र के लिए 450 करोड़ की यह सिंचाई परियोजना स्वीकृत की, जिसमें 1700 हेक्टेयर में सिंचाई होगी। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमाश्री भारती के आशीर्वाद और प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के कारण आज यह सब संभव हो पाया है। 
 
आगे भी उन्होंने कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही समूचे बुंदेलखंड क्षेत्र का विकास कर सकती है। कोरोना संकट के कारण दूसरे प्रदेशों से क्षेत्र में पलायन हुआ,  इसलिए क्षेत्र को रोजगार और कृषि क्षेत्र को सिंचाई की आवश्यकता थी। परंतु विषम परिस्थितियों में जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से निवेदन किया कि अगर यह महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजना स्वीकृत हो जाएगी तो विधानसभा क्षेत्र का विकास व उत्थान हो जाएगा। गरीबों और किसानों के लिए मुख्यमंत्री जी के दिल में दर्द था, उन्होंने डीपीआर देखकर तत्काल स्वीकृति प्रदान कर दी। उन्होंने कहा कि सत्ता और संगठन के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए मैंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।