सिंधिया द्वारा पुलिस वाहन में बैठकर कांग्रेस ने किया एतराज   

Author Picture
By Sharma Published On: September 13, 2020
scindia
BHOPAL |  प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रमुख (ग्वालियर-चबल संभाग) के.के.मिश्रा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ग्वालियर-चबल संभाग में होने जा रहे उपचुनाव को लेकर किये जा रहे संयुक्त राजनैतिक दौरे में डबरा विधानसभा क्षेत्र में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा पुलिस के वाहन क्रमांक एमपी 03 – 6271 में सवार होकर किये गए जनसंपर्क पर आपत्ति  जताई है। उन्होंने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि सिंधिया उच्च शिक्षित होकर विदेशों में पढ़े लिखे हैं,फिर उनके द्वारा ऐसा क्यों और किस लिए किया गया,विचारणीय प्रश्न है| 
मिश्रा ने कहा कि यह महज त्रुटि या संयोग नहीं बल्कि पूर्व नियोजित और सबकी जानकारी में व जानबूझ कर किय गया एक असंवैधानिक कार्य है,क्योंकि  पुलिस की गाड़ी में पहले से ही तिरंगा ध्वज भी लगा हुआ था! यदि ऐसा नहीं है तो सरकार/प्रशासन को यह स्पष्ट करना चाहिए कि शिवराज-महाराज के राजनैतिक प्रवास पर पुलिस के वाहन पर राष्ट्रीय ध्वज कैसे- क्यो लगाया गया,क्यो पुलिस के वाहन पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाता है, अथवा सिंधिया प्रदेश के डीजीपी,एडीजी,आईजी, डीआइजी या किसी जिले के एसपी हैं? यदि ऐसा नहीं तो उन्हें पुलिस का वाहन क्योंकि  उपलब्ध्य कराया गया? प्रशासन का यह रवैया इस बात का स्पष्ट संकेत है कि इस अंचल में निष्पक्ष उपचुनाव असंभव है। लिहाजा,चुनाव की अधिसूचना जारी होने के पूर्व ही समूचे जिला/पुलिस प्रशासन को अविलंब स्थानांतरित किया जाए।