सोने की कीमतों में लगातार उछाल, जानें ताजे रेट

Author Picture
By Desk Input Published On: January 23, 2025

भोपाल। शादी विवाह का सीजन चल रहा है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीददारी करना चाहते हैं या आप सोने में निवेश (gold invest) करना चाहते हैं तो यह आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सराफा बाजार में सोने की कीमत में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. वहीं, चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने के दाम 7,600 रुपए प्रति 01 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 7,980 रुपये प्रति 01 ग्राम है.

सोने के बढ़े भाव 
राजधानी भोपाल के सराफा बाजार में कल यानी बुधवार को जो (22K Gold) 22 कैरेट सोना 75,300 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका, वो आज 76,000 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, जो (24K Gold) 24 कैरेट सोना कल 79,070 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका. वो आज 79,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. यानी कुल मिलाकर आज सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रहा है.

इंदौर में सोने का भाव

22 कैरेट सोने का भाव- 76,000 (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट सोने का भाव- 79,800 (प्रति 10 ग्राम)

रायपुर में सोन का भाव (Raipur Gold Price Today)

22 कैरेट सोने का भाव- 76,000 (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट सोने का भाव- 79,800 (प्रति 10 ग्राम)

जानिए चांदी के भाव 
बैंक बाजार डॉट काम के अनुसार यदि बात करें चांदी कि तो आज चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो चांदी राजधानी भोपाल, इंदौर और रायपुर के सराफा बाजार में बुधवार को 1,04,000 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही थी, वह आज भी उसी भाव से बिकेगी.

कैसे पहचाने सोने की शुद्धता (International Organization for Standardization)
सोने की शुद्धता की पहचान के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषणों पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. ज़्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं. कैरेट 24 से ज़्यादा नहीं होता और कैरेट जितना ज़्यादा होगा सोना उतना ही शुद्ध होगा.

जानिए 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.