नहीं थम रहा कोरोना का कहर, राजधानी में 270 वहीं प्रदेश में मिले 2041 नए केस

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: August 17, 2020
corona's-havoc-is-not-stopping

भोपाल। भोपाल में रविवार को दो संकमितों की मौत के साथ कुल मौतों का आंकड़ा 250 पर पहुंच गया है। 2 जुलाई को आंकड़ा 100 पर था यानी बीते 45 दिन में 150 मौतें हुईं। वहीं, दो दिन में शहर में 269 नए केस मिले हैं। 152 शनिवार और 117 रविवार को। 533 मरीज ठीक हुए। इनमें भी 316 रविवार को स्वस्थ हुए। यह शहर में किसी एक दिन में स्वस्थ होने वाले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। नए संक्रमितों में ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे की पत्नी और बेटा शामिल हैं। संजय शुक्रवार को पॉजिटिव मिले थे। वे चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि पत्नी-बेटा होम आइसोलेशन में हैं। वहीं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की पत्नी भी पॉजिटिव आई हैं।


हर दिन 22000 सैंपल की जांच


प्रदेश में तीन दिन में नए केस की संख्या तीन बार एक हजार के पार गई। 1019 शनिवार को तो 1022 रविवार को मिले। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक हर दिन लगभग 22 हजार सैंपल जांचे जा रहे हैं। इन्हें अब 25 हजार करेंगे।