दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में देर रात महसूस किए गए भूकंप के झटके

Author Picture
By Sharma Published On: February 13, 2021

नई दिल्ली |  देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि देर रात 10 बजे झटके महसूस किए गए। भूकंप का असर हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड में भी हुआ है। भूकंप के बाद दिल्ली-एनसीआर में लोग घरों से बाहर आ गए मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान है। वहीं, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई है। भूकंप से जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन भूकंप के बाद लोग दहशत में है।