डेढ़ साल पहले पिता ने लगाई थी फांसी, अब बेटे ने कर ली खुदकुशी

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: August 14, 2020
first-the-father-then-committed-suicide
भोपाल। कोलार कॉलोनी स्थित मकान में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। चूना भट्टी पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसी कमरे में उसके पिता ने भी करीब डेढ़ साल पहले फांसी लगा ली थी। लंबी बीमारी के बाद मां की मौत हो चुकी है। परिवार का अंदाजा है कि युवक माता-पिता के जाने के बाद से ही काफी दुखी रहता था। संभव है कि इसी वजह से उसने फांसी लगाई होगी। 
 
थाना प्रभारी शिवराज सिंह ने बताया कि कोलार कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय अरुण रैकवार मजदूर करता था। अरुण की दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। उसके पिता रमेश रैकवार ने करीब डेढ़ साल पहले इसी कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इसके पहले अरुण की मां भी बीमारी के कारण गुजर गईं थीं। इन दिनों अरुण यहां अकेला ही रह रहा था। इस बीच उसे शराब की लत भी लग गई थी। बुधवार सुबह पड़ोसी महिला ने अरुण को फंदे पर लटके देख पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।