पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक का बयान, MP में BJP को सरकार नहीं बनानी थी

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: July 13, 2020
BJP विधायक Ajay Vishnoi का बयान, MP में BJP को सरकार नहीं बनानी थी

भोपाल :- पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने एक बार फिर ट्वीट के जरिए मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार पर सवाल उठाए हैं। मंत्रियों के विभागों के वितरण के बाद आज सुबह उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा को मप्र में सरकार नहीं बनानी थी। अब हमें संस्कारों का उल्टा पाठ पढ़ाना होगा।

इतना ही नहीं विश्नोई ने ट्वीट के जरिए भाजपा की विचारधारा पर भी हमला बोला है। इससे पहले मंत्रिमंडल विस्तार में देरी पर भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर चुके हैं। विश्नोई ने टवीट में लिखा कि ‘इस हाथ दे, उस हाथ ले, का शानदार उदाहरण प्रस्तुत हुआ है। मप्र की वर्तमान राजनीति में। आज जब सरकार न तो बनाना थी और न गिराना। फिर यह क्यों किया गया। आप भाजपा को कहां ले जाना चाहते हैं? जनता को बताए न बताए भाजपा को यह बताना होगा। या फिर हमें संस्कारों को उल्टा पाठ पढ़ाना होगा।

विश्नोई का यह ट्वीट प्रदेश की सियासत में चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मंत्रियों के विभाग आवंटन पर निशाना साधा है। क्योंकि ज्यादातर बड़े विभाग सिंधिया समर्थक मंत्रियों के पास हैं।