पूर्व मंत्री पीसी शर्मा कोरोना पॉजिटिव, दो दिन पहले ही गए थे ग्वालियर

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: August 1, 2020
former-minister-pc-sharma-corona-positive-mp-samachar
भोपाल। कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी संक्रमित मिले हैं। दो दिन पहले वे ग्वालियर गए थे। लौटने के बाद गुरुवार को उन्हें हल्का बुखार आया था। शुक्रवार की सुबह उन्होंने सैंपल दिया, देर शाम को रिपोर्ट पॉजिटिव आई गई। रात में ही शर्मा चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती हो गए।