एमपी में छात्राओं को 10 महीने मिलेंगे 500 रुपये, रजिस्ट्रेशन शुरू

Author Picture
By Desk Input Published On: January 4, 2025

भोपाल मध्य प्रदेश के कॉलेजों में पढ़ाई कर रही छात्राओं को प्रोत्साहन देने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने “प्रतिभा किरण” और “गांव की बेटी” योजनाओं के तहत पंजीकरण के लिए पोर्टल खोल दिया है।

अब छात्राएं इन दोनों योजनाओं में से किसी एक का चयन कर, 500 रुपये प्रतिमाह प्राप्त करने के लिए पंजीकरण कर सकती हैं। पोर्टल फरवरी तक खुलेगा, जिसमें पहले से पंजीकृत छात्राओं का नवीनीकरण और वर्तमान सत्र में प्रवेश लेने वाली छात्राओं का नया पंजीकरण होगा।

12वीं में 60% अंक और बीपीएल स्थिति आवश्यक
“गांव की बेटी” योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं के लिए 12वीं में कम से कम 60% अंक होना जरूरी है, साथ ही उन्हें गरीबी रेखा से नीचे (BPL) होना चाहिए। इस योजना के तहत उन्हें सालभर में 10 महीने तक 500 रुपये प्रति माह मिलेंगे।

वहीं, “प्रतिभा किरण” योजना के तहत शहरी क्षेत्र की छात्राओं के लिए भी 12वीं में 60% अंक अनिवार्य हैं, और उन्हें 10 महीने तक 500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। दोनों योजनाओं की लाभार्थी छात्राएं प्रदेश के किसी भी सरकारी या निजी कॉलेज में प्रवेश ले सकती हैं।