सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज के ताजा भाव

Author Picture
By Desk Input Published On: November 29, 2024
gold silver rate sona chandi bhaao

भोपाल। शादी-विवाह के सीजन में सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की खरीदारी जोरों पर है। अगर आप सोने-चांदी खरीदने या निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। BankBazaar.com के अनुसार, आज 29 नवंबर को भोपाल में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी के भाव स्थिर बने हुए हैं। आइए जानते हैं सोने-चांदी के ताजा भाव:

भोपाल में सोने की कीमत

गुरुवार को 22 कैरेट सोना ₹71,850 प्रति 10 ग्राम था, जो आज घटकर ₹71,700 प्रति 10 ग्राम हो गया है।
24 कैरेट सोने की कीमत भी कम हुई है, जो गुरुवार को ₹75,440 प्रति 10 ग्राम थी, वह अब ₹75,290 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

चांदी के भाव

भोपाल में चांदी की कीमत स्थिर है। जो चांदी गुरुवार को ₹98,000 प्रति किलो के भाव से बिक रही थी, वह आज भी उसी कीमत पर उपलब्ध है।

कैसे पहचानें सोने की शुद्धता?

सोने की शुद्धता की जांच के लिए हॉलमार्क का सहारा लें।

  • 24 कैरेट: 999
  • 23 कैरेट: 958
  • 22 कैरेट: 916
  • 21 कैरेट: 875
  • 18 कैरेट: 750

ध्यान दें: 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन यह आभूषण बनाने के लिए उपयुक्त नहीं है। ज्यादातर गहने 22 कैरेट सोने से बनते हैं, जिसमें 9% अन्य धातुएं (जैसे तांबा, चांदी, जिंक) मिलाई जाती हैं।

22 कैरेट और 24 कैरेट में अंतर

  • 24 कैरेट गोल्ड: 99.9% शुद्ध, लेकिन आभूषण बनाने के लिए अनुपयुक्त।
  • 22 कैरेट गोल्ड: 91% शुद्ध, अन्य धातुओं के साथ मिलकर ज्वेलरी के लिए उपयुक्त।