सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, देखें आज का रेट

Author Picture
By Desk Input Published On: February 28, 2025
Gold

भोपाल। सोना-चांदी खरीदने से पहले आज के बाजार भाव को जान लेना जरूरी है। अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं या खरीदारी करना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है। आज यानी 28 फरवरी को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने का मूल्य 8,085 रुपये और 1 ग्राम 24 कैरेट सोने का मूल्य 8,489 रुपये है।

भोपाल में सोने के भाव (22 कैरेट और 24 कैरेट)

कल यानी 27 फरवरी को भोपाल में 22 कैरेट सोना 81,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 85,370 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, आज 28 फरवरी को सोने की कीमतों में गिरावट आई है। अब 22 कैरेट सोने की कीमत 80,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 84,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल में चांदी के भाव

चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं आया है। बैंकबाजार डॉट कॉम के मुताबिक, कल चांदी का भाव 1,06,000 रुपये प्रति किलो था और आज भी यही कीमत बनी हुई है।

सोने की शुद्धता कैसे पहचानें

सोने की शुद्धता का निर्धारण अंतरराष्ट्रीय मानक संगठन द्वारा हॉलमार्क से किया जाता है। 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 हॉलमार्क होता है। आमतौर पर सोना 22 कैरेट में बिकता है, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी उपयोग करते हैं। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, और इसकी शुद्धता कैरेट के अनुसार निर्धारित की जाती है।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातुएं, जैसे तांबा, चांदी, और जिंक मिलाकर आभूषण तैयार किए जाते हैं। जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, इसकी वजह से आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट सोने का व्यापार करते हैं।