सोने के दाम में बढ़ोतरी, आज के भाव देखें

Author Picture
By Desk Input Published On: February 25, 2025
Gold

भोपाल। सोना और चांदी खरीदने से पहले आज के बाजार भाव की जानकारी लेना जरूरी है। अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं या फिर सोना-चांदी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। 25 फरवरी को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम ₹8,135 है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव ₹8,542 प्रति ग्राम है।

भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

भोपाल में सोमवार, 24 फरवरी को 22 कैरेट सोना ₹81,250 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹85,310 प्रति 10 ग्राम बिक रहा था। वहीं, आज मंगलवार, 25 फरवरी को सोने के दाम में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। अब 22 कैरेट सोना ₹81,350 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹85,420 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

भोपाल में चांदी की कीमत

चांदी के दाम में आज कोई बदलाव नहीं आया है। बैंकबाजार डॉट कॉम के अनुसार, सोमवार को भोपाल में चांदी ₹1,08,000 प्रति किलो बिक रही थी, और आज भी चांदी की कीमत वही ₹1,08,000 प्रति किलो है।

सोने की शुद्धता कैसे पहचाने

सोने की शुद्धता की पहचान के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) द्वारा हॉलमार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 अंकित होता है। आमतौर पर 22 कैरेट सोना बिकता है, हालांकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं। याद रखें, सोने का कैरेट 24 से ज्यादा नहीं हो सकता, और जितना अधिक कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर बनाए जाते हैं। वहीं, 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इसका इस्तेमाल जेवर बनाने में नहीं किया जा सकता। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट सोना ही बेचते हैं।

यह भी पढ़िए : MP हाईकोर्ट ने EWS एज लिमिट केस पर सुनाया ऐतिहासिक फैसला