सोने में जबरदस्त उछाल, चांदी के भाव स्थिर, जानें ताजा रेट

Author Picture
By Desk Input Published On: November 22, 2024

भोपाल। शादी-विवाह के सीजन में सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की खरीदारी जोरों पर है। अगर आप भी सोने-चांदी खरीदने या उसमें निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। आज यानी 22 नवंबर, शुक्रवार को भोपाल में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है, जबकि चांदी के भाव स्थिर हैं। आइए, जानते हैं आज के सोने-चांदी के ताजा दाम।

भोपाल में सोने की कीमत
भोपाल में गुरुवार को 22 कैरेट सोना ₹71,950 प्रति 10 ग्राम था, जो आज बढ़कर ₹72,250 प्रति 10 ग्राम हो गया है।
वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत गुरुवार को ₹75,550 प्रति 10 ग्राम थी, जो अब ₹75,860 प्रति 10 ग्राम हो गई है।

भोपाल में चांदी के भाव
चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गुरुवार को भोपाल में चांदी ₹1,01,000 प्रति किलो थी और आज भी यह उसी दर पर बिक रही है।

सोने की शुद्धता कैसे पहचानें
सोने की शुद्धता की जांच के लिए हॉलमार्क का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा प्रमाणित किया गया है।
24 कैरेट सोना 999
23 कैरेट सोना 958
22 कैरेट सोना 916
21 कैरेट सोना 875
18 कैरेट सोना 750
आम तौर पर बाजार में 22 कैरेट सोना बेचा जाता है, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। कैरेट जितना अधिक होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा।

22 कैरेट और 24 कैरेट में क्या अंतर है
24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है और इसका इस्तेमाल आभूषण बनाने में नहीं किया जाता।
22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है और इसमें 9% अन्य धातुएं (जैसे तांबा, चांदी, जिंक) मिलाई जाती हैं ताकि इसे गहनों के लिए उपयुक्त बनाया जा सके। दुकानदार आमतौर पर 22 कैरेट सोना ही बेचते हैं, क्योंकि यह गहने बनाने के लिए अधिक उपयुक्त होता है।