क्या फर्जी है बीजेपी का सदस्यता अभियान?, कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया बने सदस्य!

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: October 16, 2024

 

भोपाल। मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया के बीजेपी में शामिल होने की खबर ने राजनीतिक हलचलों को जन्म दे दिया है। लखन घनघोरिया ने आरोप लगाया है कि उन्हें भाजपा का सदस्य बनने का संदेश आया है, जिससे भाजपा की सदस्यता अभियान पर सवाल उठने लगे हैं। लखन घनघोरिया ने कहा कि भाजपा के सदस्य बनने का संदेश उनके फोन पर आया। इस पर उन्होंने खुलासा किया कि यह सदस्यता अभियान वास्तविकता से परे है। यह दावा करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा अपने आंकड़ों को बढ़ाने के लिए फर्जी तरीके अपना रही है।

नेता प्रतिपक्ष का तीखा हमला…

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें घनघोरिया के फोन पर भाजपा की सदस्यता के संबंध में संदेश की पुष्टि की गई है। उमंग ने लिखा, “भाजपा एक दिन अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी सदस्य बना सकती है, अपने फर्जी आंकड़ों को बढ़ाने के लिए।”

उमंग सिंघार ने यह भी कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने लक्ष्य हासिल करने की इतनी जल्दबाजी है कि वे फर्जी कंपनियों के माध्यम से ठेके देने का काम कर रहे हैं। इस तरह की गतिविधियों से यह स्पष्ट होता है कि भाजपा में सदस्यता अभियान वास्तव में किस तरह का फर्जीवाड़ा चल रहा है।

वहीं, भाजपा की ओर से इस आरोप का कोई सीधा जवाब नहीं आया है। लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय विश्नोई ने इसे सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान पूरी तरह से पारदर्शी और संगठित है और किसी भी प्रकार का फर्जीवाड़ा नहीं हो रहा है।