कमलनाथ सरकार पेट्रोल-डीजल के दामों को बढ़ाकर जैकिलन और सलमान पर खर्च कर रही थी, BJP सरकार दाम बढ़ाकर कोरोना पर – नरोत्तम मिश्रा

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: June 24, 2020

भोपाल :- कोरोना संकट के बीच भी पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ें है। जानकारों की माने तो अंतरराष्ट्रीय बाजार की क्रूड ऑयल की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बावजूद इसके पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया है।

बढ़ते तेल के दामों को लेकर अब विपक्ष ने सरकार पर हमलावर कर दिया हैं। दो दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार को पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन करने की धमकी थी। जिसके बाद अब मध्यप्रदेश कांग्रेस बुधवार को सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन करने जा रही है।

कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जा रहें प्रदेशव्यापी आंदोलन पर प्रदेश गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस झूठ बोल कर जनता की ओर ध्यान बाटना चाह रही है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 5 रुपए डीजल और पेट्रोल पर कम करने की बात कही थी। अगर कांग्रेस में हिम्मत है तो साईकल पर बैठने से पहले दिग्विजय सिंह जनता से माफी मांगे उसके बाद वें मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जाए।

इतना ही नहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के साईकल स्टैंड को पॉलिटिकल ड्रामा बताते हुए कहा की कांग्रेस ने अपने राज में तेल के दाम कम नहीं किये थे बल्कि 2 रुपए बढ़ाए थे।

वहीं उन्होंने कहा 2 रुपए तेल पर बढ़ाकर आइफा पर जैकिलन और सलमान पर कमलनाथ सरकार पैसे खर्च कर रही थी। उन्होंने कहा भाजपा सरकार तेल के दाम बढ़ाकर कोरोना पर खर्च करती हैं।