MP 24 की जग़ह अब 25 सीटों पर होगा उपचुनाव, कांग्रेस विधायक ने विधानसभा सदयस्ता से दिया स्तीफा

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: July 12, 2020
MP 24 की जग़ह अब 25 सीटों पर होगा उपचुनाव, कांग्रेस विधायक ने विधानसभा सदयस्ता से दिया स्तीफा

भोपाल :- राजस्थान में चल रही सियासी हलचल के बीच कांग्रेस को मध्यप्रदेश में एक और बड़ा झटका लग गया है। बड़ा मलहार से कांग्रेसी विधायक प्रद्युमन सिंह लोधी आज कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। विधायक प्रधुम्न सिंह लोधी ने भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की हैं। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा भी मौजूद रहें।

मध्य प्रदेश विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस विधायक प्रधुम्न सिंह लोधी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद प्रधुम्न सिंह लोधी ने कहा कि “मैं बुंदेलखंड के विकास के लिए भाजपा में आया हूं, भाजपा ने क्षेत्र के विकास को जो रोड में तैयार किया है। उससे बुंदेलखंड वासियों को कई सुविधा मिलेंगी। भाजपा कार्यालय में उन्हें औपचारिक रूप से सभी वरिष्ठ नेताओं के सामने सदस्यता दिलाई गई।

आपको बतादें कि प्रधुम्न सिंह लोधी ने इससे पूर्व आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से मिलने उनके आवास पर गए थे।

गौरतलब है कि उमा भारती साल 2003 में इसी सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थी और मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री बनी थी टीकमगढ़ भाजपा नेत्री उमा भारती के प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता है, वह यहां से सांसद भी रहीं हैं। यहीं वहज हैं कि विधायक प्रधुम्न सिंह लोधी के भाजपा में शामिल होने में उनकी अहम भूमिका मानी जा रही है।