MP Bunglow Politics: पूर्व मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ का बंगला खाली करवाने पहुंची संपदा विभाग की टीम

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: August 17, 2020
mp-bunglow-politics-on

भोपाल :- मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार बनने के बाद से ही पूर्व मंत्रियों के बंगलों को लेकर सियासत गरमाई हुई है। एक बार फिर पूर्व मंत्रियों को बंगला खाली कराने पर प्रशासन सख्त हो चुका है। इस बार संपदा विभाग की टीम पूर्व मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ का चार इमली स्थित बंगला खाली कराने पहुंची है।

दरअसल, पूर्व मंत्री  विजय लक्ष्मी साधौ का बंगला किसी और मंत्री के नाम अलॉट हो चुका है। संपदा विभाग की ओर से पूर्व मंत्री को तीन बार बंगला खाली करने का नोटिस भेजा जा चुका है, बावजूद इसके पूर्व मंत्री ने बंगला खाली नहीं किया था। इसके बाज आज पुलिस बल के साथ में संपदा और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी बंगला खाली करवा रहे हैं।