MP कांग्रेस के कुछ और विधायक थाम सकते हैं BJP का दामन 

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: August 8, 2020
mp-politics:-some-more-mla-of-inc-can-hold-bjp

भोपाल  :- मध्य प्रदेश कांग्रेस के कुछ और विधायक आने वाले समय में स्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। ऐसे बयान बार-बार दिए जा रहे हैं। एक बार फिर पीएचई मंत्री कंसाना ने खुलेआम कहा कि  कांग्रेस के कई विधायक संपर्क कर रहे हैं और वह बीजेपी में आने को तैयार हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला करते हुए कहां की कमलनाथ सिर्फ छिंदवाड़ा के मुख्यमंत्री थे, मध्य प्रदेश के नहीं।

राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट है कि कांग्रेस के कुछ विधायक भाजपा के संपर्क में है, जिस दिन कांग्रेस, भाजपा के किसी पूर्व मंत्री को सदस्यता दिलाएगी उसी दिन भाजपा कांग्रेस के विधायक को भाजपा की सदस्यता दिलाएगी। इस तरह कांग्रेस को जवाब दिया जाएगा।