MP: अगले 24 घंटो में इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Author Picture
By Desk Input Published On: October 27, 2024

भोपाल: बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ा तूफान दाना कमजोर पड़ गया है। वर्तमान में यह उत्तरी ओडिशा के पास गहरे कम दबाव के क्षेत्र में रूप में बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, इस मौसम प्रणाली के रविवार को और कमजोर पड़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से सोमवार से जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है।

उधर हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी होने के कारण रात के तापमान में कमी दर्ज होने लगी है। इसी क्रम में शनिवार को प्रदेश के 24 शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। भोपाल में न्यूनतम तापमान 15. 2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो पचमढ़ी के रात के तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरी ओडिशा के पास गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अरब सागर में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। असम पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। ईरान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि तूफान दाना लगातार कमजोर हो रहा है। इसके रविवार को कमजोर पड़ते हुए कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। इसके असर से सोमवार से पूर्वी मध्य प्रदेश के रीवा, शहडोल एवं जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा का सिलसिला शुरू हो सकता है। प्रदेश के शेष क्षेत्रों में आंशिक बादल रह सकते हैं। वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी रहने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।