गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- कांग्रेस विधायकों को भ्रम में रखने की दिलाई जा रही है शपथ

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: July 20, 2020
Congress MLA's को भ्रम में रखने की दिलाई जा रही है शपथ

भोपाल :- मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर अपने ही विधायकों को भ्रम में रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस विधायकों को भ्रम में रखने शपथ दिलाई जा रही है। 

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने ट्वीट के जरिए कहा कि कमलनाथ पर कांग्रेस के विधायकों का कभी भरोसा नहीं रहा, जब वो मुख्यमंत्री थे तब भी नहीं और अब भी नहीं। उनकी पार्टी टूट रही है तो शपथ की बात इसलिए कह रहे हैं ताकि विधायक भ्रम में रहें, लेकिन अब कोई भ्रम में रहने को तैयार नहीं हैं। 

आपको बता दें गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा रविवार को ग्वालियर दौरे पर थे। उन्होंने भाजपा नेताओं से मुलाकात भी की है। इस दौरान जम कर कांग्रेस पर निशाना साधा है। कांग्रेस के विधायक एक के बाद एक पार्टी छोड़ रहे हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी चाहें, तो भी नहीं संभाल पाएंगे।